गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अदद देशी कट्टा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 12.11.2026 को उ0नि0 सुनील कुमार सिंह मय हमराह आरक्षी प्रमोद वर्मा, आरक्षी विनय कुमार के साथ सेझिया मोड़ पर मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सेझिया गांव के पकडंडी रास्ते से होकर मुख्य सड़क पर पहुंचा है तथा पूरब की तरफ सड़क पर ही जा रहा है, जिसके पास अवैध तमंचा है।
सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम ने यादव मेडिकल स्टोर के पास मोड़ से सेझिया गांव की तरफ जाने वाली पक्की सड़क पर तेज कदमों से आगे बढ़कर उक्त व्यक्ति को घेरकर रोका। नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम प्रशान्त सिंह पुत्र स्व0 मनोज सिंह नि0 ग्राम सेझिया थाना तरबगंज जनपद गोण्डा बताया।
जामा तलाशी में पहने हुए हाफ पैंट की कमर में दाहिने तरफ खोंसा हुआ एक अदद कट्टा बरामद हुआ। खोलकर देखा गया तो उसके चेम्बर में एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर मौजूद पाया गया। शस्त्र रखने के सम्बन्ध में लाइसेंस पूछने पर वह कुछ भी बताने से कासिर रहा।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि सर, यह मैं न तो खुद बनाया हूं और न ही कहीं से खरीद कर लाया हूं। यह बहुत पहले मेरे पिता जी कहीं से लाये थे तथा घर में बक्से में रखा हुआ था। मेरे पिता जी की मृत्यु हो चुकी है। दीपावली त्यौहार में घर की साफ-सफाई करते समय यह कट्टा कारतूस मिला, जिसे मैं शौक के तौर पर अपने पास रखा था। अब इसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में निकला था। मुझसे गलती हो गई है, माफ कर दें।
अभियुक्त के पास शस्त्र और कारतूस रखने का कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। अतः व्यक्ति का यह कार्य अन्तर्गत धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम का दण्डनीय अपराध पाते हुए शस्त्र व कारतूस को कब्जा पुलिस में लेते हुए समय करीब 18.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना किया गया है । वही अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तारी की फोटो वीडियो देने से बचती दिखाई पुलिस