गोंडा जिले के खरगूपुर में अक्षय नवमी के पावन अवसर पर आगामी 18 नवंबर को झलहीधाम मंदिर में भव्य परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नरसिंह दास महाराज के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिक्रमा की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मंदिर परिसर की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग तथा परिक्रमा मार्ग की जिम्मेदारी अलग-अलग लोगों को सौंपी गई। साथ ही संबंधित विभागों को भी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ज्योतिषाचार्य राकेश दास, प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी, जगदंबा तिवारी, प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद, संतोष, घनश्याम शुक्ल, बल्लू शुक्ल, राजेश दुबे, सुगन शुक्ल, रविंद्र कश्यप, संजीव गुप्त, ब्रजेश तिवारी, अरविंद तिवारी, नमन मिश्र और सोनू शुक्ल सहित अन्य लोगों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
आयोजकों ने बताया कि अक्षय नवमी पर होने वाली इस परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने की तैयारी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न हो सके।
