गोंडा जिले नवाबगंज के तुलसीपुर माझा गांव के पूरे राम प्रसाद में रविवार सुबह मड़हे के टीनशेड में लगे पाइप से गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी। गांव निवासी मनीष कुमार ने बताया कि करीब दस दिन पहले एक युवक उनके घर आया था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था और अपना नाम सोनू बताता था। उसकी उम्र करीब 42 वर्ष थी। रविवार सुबह जब वह सोकर उठे और पशुओं के लिए भूसा निकालने मड़हे की ओर गए तो टीनशेड में लगे पाइप से गमछे के सहारे युवक का शव लटका देखा। उन्होंने बताया कि युवक के घर और परिवार के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। वह कई वर्षों से गांव में ही रह रहा था।सीओ डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। बताया कि मृतक मानसिक रूप विक्षिप्त होने की सूचना मिली है।
